Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
26-Jun-2021 08:29 PM
PATNA : लंबे अरसे बाद दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने ऐसी गूगली डाली कि बिहार की सियासत उस पर घूम गई. तेजस्वी यादव ने यह भविष्यवाणी कर दी की नीतीश सरकार अगले एक-दो महीने में चली जाएगी. तेजस्वी के इस बयान के बाद अब उनके विरोधी प्रतिक्रिया देने में जुटे हुए हैं. लेकिन इन दावों के बीच खुद तेजस्वी यादव के एक विधायक की सदस्यता खतरे में पड़ती दिख रही है. मामला विधानसभा चुनाव में जानकारी छिपाने से जुड़ा हुआ है.
दरअसल विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले भूदेव चौधरी की विधायकी को लेकर संकट खड़ा हो गया है. भूदेव चौधरी ने आरजेडी के टिकट पर धोरैया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. उन्होंने जेडीयू के मनीष कुमार को शिकस्त दी थी. लेकिन अब जेडीयू के पूर्व विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में भूदेव चौधरी के खिलाफ अवमानना का एक मामला दर्ज किया है.
मनीष कुमार की तरफ से आरोप लगाया गया है कि भूदेव चौधरी ने खुद से जुड़ा एक आपराधिक मामला चुनावी हलफनामे में छुपा लिया. अब इस मामले में भूदेव चौधरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नोटिस जारी किए जाने की खबर है. खबरों के मुताबिक भूदेव चौधरी के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, धौरैया विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर समेत बांका जिला पदाधिकारी को नोटिस भेजा है.
चुनावी हलफनामे में जानकारी को छिपाना गलत है और आरोप सही पाए जाने पर निर्वाचन भी रद्द किया जा सकता है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय की है.