BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे...
26-Feb-2020 02:18 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : एनपीआर के मुद्दे पर नज़दीकियां दिखाने के बाद तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा में नीतीश सरकार को जमकर धो डाला. तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलने के लिए खड़े हुए तो चुन चुन कर नीतीश सरकार को आईना दिखाया. नीतीश सरकार पर विकास के नाम पर बिहार की जनता को ठगने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने कहा कि बिहार आज भी देश में सबसे फिसड्डी राज्य बना हुआ है. सुशासन का दावा जमीन पर कहीं दिखाई नहीं देता.
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बेटियों के साथ रेप हो रहा है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में क्या हुआ यह सबको पता है. इस घटना से हमलोगों के सिर शर्म से झूक जाती हैं. जिन लड़कियों के साथ शेल्टर होम में रेप हुआ उसके बाद फिर दोबारा रेप किया गया. इस मामले में मूंछ और तोंद वाले अंकल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
बिहार को क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा
तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार हैं. फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला. कोई विशेष पैकेज नहीं दिया. सिर्फ बिहार के साथ छलावा किया जा रहा है. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बिहार में नहीं रह गई है. बिहार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते हैं, लेकिन लालू राज में डीएम भी गरीबों के बैठाकर चाय पिलात थे और उनकी समस्या सुनी जाती थी. बिहार में सिर्फ दो-तीन अधिकारियों की चल रही हैं.