चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
12-Mar-2021 02:44 PM
PATNA : उपेंद्र कुशवाहा के कुनबे को तोड़ने के बाद तेजस्वी यादव ने आज रालोसपा अध्यक्ष को नीतीश कुमार के पुराने बयान की याद दिला डाली, जिसको लेकर महागठबंधन ने आंदोलन किया था. तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को याद दिलाया कि नीतीश कुमार ने उन्हें "नीच" बुलाने का काम किया था और उनके बारे में ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के साथ अब वह राजनीति करने जा रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा खुद यह कहा करते थे कि नीतीश कुमार जैसे दोस्त अगर साथ हो तो दुश्मन की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन अब उपेंद्र कुशवाहा उन्हीं नीतीश कुमार के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा के नीतीश प्रेम को लेकर उनकी पार्टी में भगदड़ मची हुई है और जितने भी लोग रालोसपा से अलग कर आरजेडी में आएंगे हम उनका स्वागत करेंगे.
तेजस्वी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अक्सर कहते थे कि नीतीश कुमार जैसा दोस्त हो तो किसी को दुश्मन की जरूरत नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने बाद में शिक्षा को लेकर कई आंदोलन की शुरुआत की. लेकिन आज शिक्षा की स्थिति और भी बदतर हो गई है. लेकिन फिर भी वह जेडीयू में जा रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बिहार में नीतीश कुमार खुद वैशाखी के सहारे हैं. बिहार में डबल इंजन की सरकार में विकास ठप पड़ गया है. नीतीश कुमार के आज ऐसे दिन आ गए हैं, जिसे उन्होंने नीच कहा, आज उसे ही पार्टी में शामिल करने जा रहे हैं.