ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / तेजस्वी ने बताई तेजप्रताप को औकात, नहीं बनी बात... राबड़ी आवास से तिलमिलाए...

तेजस्वी ने बताई तेजप्रताप को औकात, नहीं बनी बात... राबड़ी आवास से तिलमिलाए निकले तेज

20-Aug-2021 04:38 PM

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की राबड़ी आवास में भारी बेज्जती हुई है. अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से बात करने पहुंचे तेज प्रताप यादव को अपनी हैसियत का पता चल गया है. तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप यादव से बातचीत नहीं की है जिसके बाद तिलमिलाए तेजप्रताप राबड़ी आवास से निकल गए हैं. 



तेज प्रताप यादव जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव को खरी-खोटी सुनाने के बाद आज राबड़ी आवास पहुंचे थे. उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की कोशिश भी की लेकिन बात नहीं बन पाई. राबड़ी आवास के अंदर जब तेज प्रताप पहली बार गए तो पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव भी उनके साथ 10 सर्कुलर में पहुंचे. थोड़ी देर बाद तेजप्रताप बाहर आए तो उन्होंने कहा कि वह अपने अर्जुन से बात करने आए हैं लेकिन महज 5 मिनट के बाद ही गुस्से में भड़के तेज प्रताप ने बाहर आकर आरोप लगा दिया कि संजय यादव उन्हें तेजस्वी से बातचीत करने नहीं दे रहे हैं. 



गुस्से में तेजप्रताप ने कहा कि तेजस्वी से उनकी बात शुरू ही हुई थी तभी संजय यादव ने उन्हें रोक दिया. तेजप्रताप ने बताया कि संजय यादव उन दोनों भाइयों के बीच में आ गए और उन्हें अपनी बात रखने से रोक दिया. इतना ही नहीं संजय यादव तेजस्वी को लेकर वहां से चले भी गए.