बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
04-Oct-2021 07:07 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी बड़ी बहन आरजेडी सांसद मीसा भारती के खिलाफ कोतवाली पुलिस की जांच शुरू हो गई है। पटना के कोतवाली थाने में दर्ज कराए गए केस में तहकीकात शुरू कर दी गयी है। पैसे लेकर टिकट नहीं देने के मामले में तेजस्वी, मीसा भारती के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रवक्ता राजेश राठौड़ और स्व सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश के ऊपर केस दर्ज किया गया है। इस कड़ी में कोतवाली पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील संजीव सिंह को नोटिस भेजा गया है।
दरअसल कोर्ट के आदेश पर 22 सितंबर को तेजस्वी समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज हुआ था। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच की कड़ी में वकील को नोटिस देकर कोतवाली बुलाया गया है। उनके आने के बाद पुलिस उनसे यह जानकारी लेगी कि उन्होंने 5 करोड़ रुपए कब और कहां दिए थे। पैसा नकद दिया था या फिर ऑनलाइन। पैसा देने का प्रमाण क्या है। रकम देने के वक्त कौन-कौन लोग मौजूद थे। वकील को पैसा देने से जुड़े सबूत देने होंगे।
कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक मुकदमा करने वाले के वकील संजीव को नोटिस भेजा गया है। अगर वे इस नोटिस पर नहीं आएंगे तो फिर उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। उनके आने के बाद हकीकत का पता चलेगा कि सही मायने में मामला क्या है। आपको बता दें कि शिकायतकर्ता वही शख्स हैं जिन्होंने खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताते हुए पटना में कई दफे पोस्टर लगवाए थे।