BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे...
26-Feb-2020 09:01 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को आज बिहार विधान परिषद में धो डाला । बिहार से पलायन के मुद्दे पर सरकार को अक्सर घेरने वाले तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होनें सदन में खूब घेरा। तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को भी नीतीश ने नहीं छोड़ा ।
सीएम नीतीश कुमार आज सदन में पूरे रौ में दिखे। बिहार विधान परिषद में विपक्ष की पलायन पॉलिटिक्स का करारा जवाब दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारी देश की शान है। दिल्ली-मुंबई-चेन्नई कही भी चले जाइए कही भी आपको बिहारी मिल जाएंगे। उन्होनें कहा कि दिल्ली में इतने बिहारी है कि अगर वे एक दिन काम बंद कर दें तो देश की राजधानी ठप पड़ जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले हम भूटान गए थे वहां लोग पूछने लगे आपने बिहार में ऐसा क्या कर दिया है कि अब बिहारियों ने आना बंद कर दिया है।
नीतीश कुमार ने MIGRATION POLITICS पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं तो सोच रहा हूं कि बिहार के युवाओं को अब जापानी लैग्वेंज का कोर्स करवाएं ताकि बिहार के युवा जापान जाकर वहां बेहतर काम पा सकें। इसके लिए उन्होनें अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैनें अपनी जापान यात्रा में महसूस किया है वहां कि ज्यादातर आबादी बूढ़ी हो चुकी है वहां युवा शक्ति की जरूरत है, बिहारी टैलेंट अगर वहां पहुंच जाए तो कायाकल्प किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि इसी तरह अमेरिका में भी बिहारियों की भरमारहै।
वहीं सीएम ने कहा कि देश की अर्धसैनिक बलों में बिहारी युवक शान के साथ काम कर रहा है। उन्होनें सीआईएसएफ का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो में तैनात ज्यादातर सीआईएसएफ जवान आपको बिहार के ही मिलेंगे। ऐसे में मुझे बिहारियों पर गर्व होता है। नीतीश कुमार ने कहा बेहतर नौकरियों के लिए बाहर जाने में बुराई ही क्या हैं लेकिन विपक्ष को इसमें भी केवल पॉलिटिक्स ही नजर आता है। क्या ज्ञान है, कैसी बुद्धि है ?