ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / तेजस्वी के बाद आज मांझी से मिलेंगे गोहिल, कांग्रेस ने तय कर लिया...

तेजस्वी के बाद आज मांझी से मिलेंगे गोहिल, कांग्रेस ने तय कर लिया है महागठबंधन के CM कैंडिडेट

09-Jul-2020 12:38 PM

PATNA : सीट शेयरिंग से लेकर मुख्यमंत्री पद के चेहरे तक पर महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है. लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि जल्द ही यह सुलझा लिया जाएगा. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कल रात तेजस्वी यादव के साथ डिनर किया था. शक्ति सिंह गोहिल के साथ इस डिनर में कांग्रेस नेता मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अजय कपूर और अखिलेश सिंह भी शामिल थे. दोनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत भी हुई और अब गोहिल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ मुलाकात करने वाले हैं

मांझी से करेंगे मुलाकात

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि आज शाम वह जीतन राम मांझी के साथ चाय पर मुलाकात करेंगे. साथ ही साथ गोहिल ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन हो इस को लेकर कांग्रेस ने पहले से फैसला कर रखा है. गोयल ने कहा है कि सीएम कैंडिडेट को लेकर हमारे मन में कोई कंफ्यूजन नहीं है. हमने सीएम कैंडिडेट का चेहरा तय कर रखा है. लेकिन कांग्रेस का मकसद महागठबंधन में सर्वसम्मति से इसे घोषित कराने का है. हालांकि गोहिल ने फिलहाल यह पता खोलने से मना कर दिया कि कांग्रेस से की तरफ से सीएम कैंडिडेट कौन होगा.



 शक्ति सिंह गोहिल सदाकत आश्रम में आज मीडिया को बातचीत कर रहे थे. पिछले दो दिनों में उन्होंने बिहार के अंदर पार्टी से लेकर महागठबंधन तक कई बैठक की है. उस पर अपनी राय साझा कर रहे थे. इस दौरान उनसे महागठबंधन में सीएम कैंडिडेट को लेकर सवाल किया गया था तो शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सही समय आने पर इसका एलान कर दिया जाएगा. वह चाहते हैं कि महागठबंधन के अंदर कोआर्डिनेशन रहे इसके लिए बजाता कांग्रेस से हर सहयोगी दल से बातचीत कर रही है.