Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
19-Feb-2024 07:41 AM
By First Bihar
MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी में सड़क हादसा में दो की मौत हो गई है ,वही दो लोग घायल हैं। जिसमे एक की हालत गंभीर है। यह घटना पंडौल थाना क्षेत्र के भगवतीपुर धोबही टोल के पास की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आस- पास के लोग भी इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के पास पहुंचकर संतावना देने में लगे हुए हैं।
बताया जाता है कि, दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जो आपस में टकरा गई। जिससे दोनो बाईक पर सवार एक -एक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं दो घायल हो गए जिसमे एक घायल को भगवतीपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दूसरे को पंडौल के आरपीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान भगवतीपर गांव निवासी राधे पंडित के 20 वर्षीय पुत्र श्रीराम पंडित के रूप में की गई।
जबकि दूसरे की पहचान बिरौल निवासी शयाम मंडल के पुत्र 24 वर्षीय विजय मंडल के रूप में की गई। घायल युवक 20 वर्षीय आयुष कुमार और जय राम साह की चिकित्सा जारी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है ।