ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / तेज रफ्तार का कहर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर...

तेज रफ्तार का कहर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, इलाके में मची अफरा - तफरी

27-Nov-2023 10:49 AM

By First Bihar

SHEIKHPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शेखपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शेखपुरा में सड़क दुर्घटना हुई है। बरबीघा प्रखंड अंतर्गत बरबीघा-शेखोपुर सराय मुख्य सड़क मार्ग पर बीती रात रामपुर सिंडाय गांव के पास एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक पर सवार 2 युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। जहां दोनो की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना में बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव निवासी हरिनंदन सिंह के 26 वर्षिय पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गई है। जबकि घटना में घायल दूसरे युवक की पहचान सामस गांव निवासी राजनंदन सिंह के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। जिसका अभी इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


उधर, इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। समास पंचायत के पूर्व उप मुखिया चमन सिंह ने बताया कि मृतक युवक और उसका मित्र बिहार शरीफ में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मृतक बीए का छात्र था और समास गांव में चल रहे पांच दिवसीय विष्णु धाम महोत्सव में शामिल होने घर आया था। बाजार जाने के क्रम में रामपुर सिंडाय के पास यह जुर्गटना का शिकार हो गया।