Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
10-Apr-2023 09:53 AM
By First Bihar
DHARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसों की वजह से राजद नेता की मौत हो गई है। इन्हें पार्टी के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हुई थी। अब इनके मौत पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा केमब्बी ओपी में एक स्कूटी और ट्रक की टक्कर में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की मौत हो गई। यह पार्टी के जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ का महासचिव थे। उसके निधन की खबर सुनकर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शोक जाहिर किया है। राजद नेता की पहचान शहर के रोहिल्ला गंज निवासी लक्ष्मण महासेठ के पुत्र मोनू के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, मोनू अपनी स्कूटी से किसी काम को लेकर शाहपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक न इसे रौंद दिया, जिससे मौक पर ही मोनू की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पिता लक्ष्मण महासेठ का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बताते चलें कि, पांच माह पूर्व मोनू की मां करंट लगने से ज़ख़्मी हो गई थी। मां के इलाज के लिए मोनू ने भरपूर प्रयास भी किया। उसकी मां अभी पूरी तरह ठीक भी नहीं हुई थी कि उनकी सेवा करने वाला मोनू ही चल बसा। जिसके बाद मां का और भी बुरा हाल बताया जा रहा है।