ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / तेजप्रताप-तेजस्वी हुए सरकार की मुहिम के साथ ! कोरोना के खिलाफ लोगों को...

तेजप्रताप-तेजस्वी हुए सरकार की मुहिम के साथ ! कोरोना के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

18-Mar-2020 05:38 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अबतक दुनियाभर में इस वायरस से आठ हजार लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 147 पहुंच गई है। इस बीच बिहार सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है और भीड़-भाड़ जुटाने पर रोक लगा दी है। सरकार कोरोना के खिलाफ मुहिम चला रही है। सरकार की इस मुहिम को लालू के दोनों की लाल तेजप्रताप और तेजस्वी का साथ मिलता दिख रहा है।


तेजस्वी यादव आज आरजेडी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो कोरोना के खिलाफ वे खासे जागरूक दिखे। हाथों में सेनेटाइजर लिए तेजस्वी यादव जहां खुद इसका इस्तेमाल करते दिखे वहीं कैमरे के सामने उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सेनेटाइजर यूज करने की सलाह दी। उन्होनें कुछ कार्यकर्ताओं को सेनेटाइजर इस्तेमाल करने की विधि भी बताई। तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना के खिलाफ सबको मिलकर लड़ना है। इसके लिए पहले खुद को साफ-सुथरा रखना होगा और फिर आस-पास गंदगी नहीं फैलने देना है।


वहीं इधऱ बड़े भईया तेजप्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों और बिहार के लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक होने की अपील की। उन्होनें ट्वीटर पर एक छोटी बच्ची को मास्क लगाते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि कोरोना से डरिए मत, सावधान रहिए।यह सजगता और संघर्ष का समय है। हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, न कि अफवाह या भ्रम फैलाकर लोगों को भ्रमित।याद रखिए, हमारी छोटी सी गलती एक बड़ी आबादी को जोखिम में डाल सकती है।