बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jan-2020 10:27 AM
NALANDA: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है. सभी पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने की तैयारी कर रही हैं. वहीं एक्टिव पॉलिटिक्स से दूर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाने में मगन हैं.
बिहार की एक्टिव सियासत से दूर तेज प्रताप यादव का कृष्ण प्रेम एक बार फिर से देखने को मिला है. बिहार के नालंदा पहुंचे तेज प्रताप यादव ने बांसुरी बजाकर लोगों का मन मोह लिया है. बांसुरी बजाते हुए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो अपने प्रशंसकों से घिरे हैं और बांसुरी बजा रहे हैं. इससे पहले भी कई बार तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते हुए नजर आए हैं.
नालन्दा के तेघड़ा में एक घुड़सवारी प्रतियोगिता में शामिल होने गयेे तेज प्रताप यादव ने अपने खास अंदाज में बांसुरी बजाई. इससे पहले तेज प्रताप यादव गाय का दूध दुहते हुए सुर्खियों में आये थे.