ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / तेजप्रताप के समर्थन में उतरे मंत्री अशोक चौधरी, कहा- ऐसा मेरे साथ कई...

तेजप्रताप के समर्थन में उतरे मंत्री अशोक चौधरी, कहा- ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है

19-Aug-2022 03:46 PM

PATNA : बिहार में नयी सरकार बनने के बाद एक सरकारी बैठक में लालू प्रसाद यादव के दामाद और तेजस्वी-तेजप्रताप के बहनोई शैलेश भी बैठे हुए नजर आए, जिसको लेकर बिहार की जमकर राजनीति की जाने लगी। इसी बीच अब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तेज प्रताप यादव का समर्थन करते हुए अपनी सफाई पेश की है। 




अशोक चौधरी ने कहा कि 'अगर आप नए डिपार्टमेंट में जाते हैं तो आपके करीबी मित्र, शुभ चिंतक या आपके परिवार के सदस्य भी चले जाते हैं। ऐसा मेरे साथ भी होते रहा है। मैं पांचवीं बार मंत्री बना हूं। जब-जब में ज्वाइन करने गया हूं, तब-तब मेरे करीबी और मेरे समर्थक मेरे साथ रहें हैं। ऐसे ही ये पहली बार गए होंगे तो शैलेश जी चले गए होंगे साथ में। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ऑफिसियल मीटिंग के दौरान उन्हें वहां से हट जाना चाहिए था।'




आपको बता दें, तेजप्रताप यादव को नीतीश कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण विभाग का मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद तेजप्रताप यादव प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की समीक्षा करने पहुंच गये, लेकिन उन्होंने बड़ी चूक कर दी। तेजप्रताप यादव ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों के साथ जो बैठक की उसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेजप्रताप अधिकरियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं और उस बैठक में तेजप्रताप के बहनोई शैलेश भी मौजूद हैं। बता दें कि शैलेश लालू-राबडी की बड़ी बेटी मीसा भारती के पति हैं. लालू परिवार पर अवैध संपत्ति अर्जित करने के जो आरोप लगते रहे हैं उसमें शैलेश का नाम भी आता रहा है।