ब्रेकिंग न्यूज़

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!" बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल BIHAR NEWS : रक्षक ही बन गए भक्षक! बिहार के इस थाने में बच्चों से उतरवाई गई शराब की पेटियाँ, अब उठ रहे बड़े सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत

तेज आंधी के कारण बालू से लदी 3 नाव गंगा नदी में डूबी, मची अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल

19-May-2022 05:49 PM

DANAPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मनेर से आ रही है जहां रतन टोला स्थित गंगा नदी में ओवरलोडेड बालू से लदी 3 नाव एक के बाद कर डूब गयी। तभी किसी ने नाव के डूबने की तस्वीर अपने मोबाइल में बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था। इस दौरान तेज आंधी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी थी। तेज आंधी के कारण एक के बाद एक नाव डूबने लगी। 


सोशल मीडिया पर वायरल नाव के डूबने का वीडियो के बारे में यदि बात करे तो उसमें एक एक कर तीन नाव डूबती नजर आ रही है और मजदूर नाव से कूदते और अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि एक के बाद तीन नाव गंगा की तेज लहरों में समां गयी है।


नाव पर बालू लदा हुआ था और मजदूर और नाविक सवार थे। जैसे ही नाव गंगा में डूबी नाव पर सवार सभी लोग गंगा में कूद पड़े और तैरकर किसी तरह अपनी जान बचायी। घटना आज गुरुवार की शाम करीब 4 और 5 बजे के बीच की है। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।