ब्रेकिंग न्यूज़

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!" बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल बिहार में कार और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत; पांच लोग बुरी तरह घायल BIHAR NEWS : रक्षक ही बन गए भक्षक! बिहार के इस थाने में बच्चों से उतरवाई गई शराब की पेटियाँ, अब उठ रहे बड़े सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत

तेज आंधी के कारण कोतवाली थाने के पार्किंग स्थल का गिरा छत, कई बाइक क्षतिग्रस्त, किसी के हताहत की सूचना नहीं

19-May-2022 03:57 PM

PATNA: पटना के कोतवाली थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब तेज आंधी के कारण थाना परिसर के पार्किंग स्थल का छत अचानक गिर पड़ा। एस्बेस्टस के छत के अचानक गिरने के बाद तेज आवाज हुई और थाने में बैठे लोग बाहर निकले तो देखा कि पार्किंग स्थल में लगी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। 


हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना सहित कई जिलों में तेज आंधी बारिश और वज्रपात की  चेतावनी दी है। 


पटना, वैशाली, लखीसराय, बांका, पूर्वी चंपारण, जमुई, मुंगेर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम  चंपारण, गया, नवादा,  शेखपुरा, नालंदा, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, पालीगंज, भोजपुर, अरवल जिले में अलर्ट  जारी किया गया है। 


तेज आंधी के कारण आज शाम करीब 4 बजे पटना के कोतवाली थाने में पार्किंग स्थल का छत अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पार्किंग में उस वक्त कोई भी मौजूद नहीं था। पार्किग में कई बाइक लगी हुई थी जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। 


वही कोतवाली के ठीक पीछे पंचलोक डायग्नोस्टिक के पास एक विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिर पड़ा जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी और सड़क पर परिचालन भी ठप हो गया। फिलहाल मेन रोड से पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।  



news image

news image

news image

news image