ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / तीन दिवसीय प्रवास पर पटना आयेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्वंयसेवकों को मिल...

तीन दिवसीय प्रवास पर पटना आयेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्वंयसेवकों को मिल सकता है बड़ा टास्क

20-Dec-2023 08:00 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत महज 7 महीने के अंदर फिर 21 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। सरसंघचालक राजेंद्र नगर स्थित संघ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मोहन भागवत तीन दिन बिहार में रहेंगे। वहीं, 22 दिसंबर को भागलपुर जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद 23 दिसंबर को पटना से उनका प्रस्थान होगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के क्रम में 21 दिसंबर को पटना आ रहे हैं। आरएसएस दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि सर संघचालक 22 दिसंबर को भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि में ही आश्रम में पूज्य संतों के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 23 को पटना से उनका प्रस्थान होगा। 


मालूम हो कि, अगले महीने यानी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। इसको लेकर बिहार से बहुत सारे स्वयंसेवक अयोध्या  जाने वाले हैं। ऐसे में मोहन भागवत का बिहार लाना काफी हम रह जाता है। मोहन भागवत पटना में संघ के वरीय अधिकारियों से के साथ बैठक कर कुछ महत्वपूर्ण टास्क भी दे सकते हैं।


आपको बताते चलें कि, अगले साल लोकसभा का चुनाव भी होना है ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में अप्रत्यक्ष रूप से यह कहा जाता है कि यह संस्था किसी न किसी रूप में भाजपा को सहयोग करती है। लिहाजा मोहन भागवत का बिहार द्वारा इसलिए भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। हालांकि सरसंचालक के तरफ से यह कहा जाता रहा है कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई नाता नहीं है जो उनके विचारों को मानता है वह हर उसे पार्टी का समर्थन करते हैं।