ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / news / तीन दिनों से महिला सिपाही बिना सूचना के गायब, एसपी ने किया...

तीन दिनों से महिला सिपाही बिना सूचना के गायब, एसपी ने किया सस्पेंड

25-Dec-2020 11:36 AM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल थाना में कार्यरत एक महिला सिपाही बीते तीन दिनों से लापता है. थाने में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच बिना किसी नोटिस के ड्यूटी से गायब रहने की वजह से मुजफ्फरपुर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. रेल थानाध्यक्ष रंजित कुमार ने महिला सिपाही की शिकायत रेल एसपी से की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. 


मामले पर एसपी ने कहा कि ड्यूटी से बिना किसी सूचना के फरार होना गंभीर मामला है. लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का मामला किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मिलते ही तत्काल प्रभाव से महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. 


बताया जा रहा है कि 22 दिसम्बर के दिन महिला सिपाही वैशाली स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर से बरौनी के बीच स्कार्ट ड्यूटी थी लेकिन महिला सिपाही ड्यूटी से नदारद पाई गई जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने जब खोज खबर ली तो वह ड्यूटी से गायब मिली. बाद में मामले की जानकारी रेलवे थानाध्यक्ष को दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष ने एसपी को महिला सिपाही से ड्यूटी से गायब रहने की रिपोर्ट भेज दी. इधर महिला सिपाही के गायब होने के मामले पर उसके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं जिस वजह से मामला रहस्यमय बना हुआ है.