25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
11-Aug-2024 09:01 AM
By First Bihar
PATNA : टाटानगर स्टेशन के 15 अगस्त को पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत करने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेन टाटा से पटना की दूरी मात्र 6.30 घंटे में ही तय करेगी। वर्तमान की बात करें तो 11 घंटे तक का समय लगता है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है।अपरिहार्य कारणों से शनिवार को ट्रायल रन शुरू नहीं हो सका है। अब रविवार या सोमवार से ट्रायल रन शुरू हो सकता है।
दरअसल, जमशेदपुर-टाटानगर से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 अगस्त से चलाने की तैयारी है। इसके लिए शनिवार को ट्रायल रन होना था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो पाया। अब रविवार या सोमवार को ट्रायल रन हो सकता है। वाशिंग लाइन नंबर एक में ट्रैक्शन तार लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। यात्री 6.30 घंटे में सफर पूरा कर सकेंगे। हालांकि अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।
वहीं, टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक पहले से ही चक्रधरपुर आ गया था। अब रैक को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लाया जायेगा, जिसके बाद इसका ट्रायल रन किया जायेगा। इस दौरान यह देखा जायेगा कि रेलवे लाइन ठीक है या नहीं और गति को बरकरार रखा जा सकेगा या नहीं। रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं की भी जांच की जायेगी।
सुरक्षा के सारे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसका परिचालन शुरू किया जायेगा। इस बीच कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है। पहले हटिया में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी। वहां से ट्रेनिंग लेकर आने के बाद मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से यहां ट्रेनिंग दी गयी है। जानकारी के मुताबिक, टाटा से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफर करीब 6:30 घंटे का होगा, जो अभी 10 से 11 घंटे का है।