देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
08-Dec-2021 01:35 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है जहां कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर पर 4 लोग सवार थे। रेस्क्यू कर तीन लोगों को बचाया गया है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल सवार थे।
बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।
हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में आग लग गई और हेलीकॉप्टर जलकर राख हो गयी। इस हादसे में 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। हेलीकॉप्टर में सीडीएस विपिन रावत की पत्नी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हादसा हुआ है।
तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण से इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि की है कि जनरल रावत इस हेलीकॉप्टर में सवार थे।
इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगीं। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बता दें कि ऊंटी के वेलिंगटन में कार्यक्रम में शामिल होकर सीडीएस जनरल रावत पत्नी के साथ दिल्ली लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे। साथ ही दो पायलट भी साथ में थे।