अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
05-Jul-2022 03:32 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी है। तकनीकी खराबी की वजह से पटना में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करायी गयी। फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया है। अब दिल्ली में ही फ्लाइट की लैंडिंग करायी जाएगी।
दिल्ली में गो एयर की फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को वापस पटना भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में आई खराबी की वजह से कैप्टन ने लैंडिंग से इनकार कर दिया था। जिसके कारण पटना पहुंचने के बाद भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करायी जा सकी। पटना पहुंचने के बाद भी फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है। कैप्टन की तत्परता से पटना में बड़ा हादसा होने से बच गया।
पटना एयरपोर्ट पर गो एयर की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने से पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गो एयर में सवार यात्रियों के परिजन पटना एयरपोर्ट पर रिसिव करने पहुंचे थे जब उन्हें पता चला कि फ्लाइट तकनीकी कारणों से पटना में लैंडिंग नहीं कर पायी है। तो वे काफी परेशान हो गये और गो एयर के काउंटर पर पहुंचे तब पता चला कि अब फ्लाइट की लैंडिंग दिल्ली में ही होगी। लैंडिंग के बाद वहां से दूसरी फ्लाइट से सभी यात्रियों को फिर पटना लाया जाएगा। इतना सुनने के बाद यात्रियों के परिजन ने राहत की सांस ली।