ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

तबला वादक और किन्नर की प्रेम कहानी, इवेंट में मिले प्यार हो गया शादी तक हो गयी, ढाई साल बाद अब बन गये दुश्मन

20-Mar-2023 08:30 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर जिले के अहियापुर में रहने वाली किन्नर और बोचहां के रहने वाले तबला वादक के बीच एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई और यह मुलाकात देखते ही देखते प्यार में तब्दिल हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे। ढाई वर्षों तक दोनों हंसी खुशी साथ रहे लेकिन अचानक प्यार में एक दिन तकरार हो गया और बात आगे बढ़ गई। दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गये। 


अब दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे और एक दूसरे की शिकायत लेकर थाना तक पहुंच गए। किन्नर ने आरोप लगाया कि दोनों प्यार करते थे। प्रेमी उसके साथ रहने लगा और साथ में रहते-रहते एक लड़की से शादी कर लिया और अब मुझे अपनाने से इनकार कर रहा है। वही तबला वादक का आरोप है कि ऐसी कोई बात नहीं थी हम कार्यक्रम में तबला बजाते हैं। गरीब परिवार से आते हैं। डेढ़ वर्षो तक जो हमने कमाया उससे वह अपना घर बना ली और अब जब उसे पैसे देना बंद कर दिया तब मुझे फंसाने की धमकी किन्नर दे रही है।


वहीं दूसरी ओर इस आरोप पर पूछे जाने पर किन्नर ने बताया कि हमारे साथ शादी किया है। उसका प्रमाण शादी का फोटो मेरे पास है। किन्नर ने लड़के पर आरोप लगाया कि वो खर्चा मांगते हैं अब तो घर से भगा दिया है। पहले सिर्फ उसको मेरा प्यार दिखता था। लेकिन अब उसकी नजर में हम दुश्मन लगने लगे हैं। मुझे छोड़ अब मेरा पति दूसरी शादी करना चाहता है। इस बात की शिकायत मैंने थाने में की है। बता दें कि जिस युवक पर किन्नर आरोप लगा रही है वो बोचहा थाना इलाके का रहने वाला है जबकि मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है इसलिए बोचहा थानेदार ने किन्नर को अहियापुर थाना जाने की सलाह दी थी। 


किन्नर ने बताया कि अगर सबको धोखा मिलता रहे तो इंसान कहां जाएगा। इसलिए मुझे अब बस न्याय चाहिए। वह पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। वही पूछे जाने पर बोचहा थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि किन्नर एक लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आई थी। किन्नर को बताया गया है कि मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है इसलिए संबंधित थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराये। जिसके बाद किन्नर ने अहियापुर पुलिस को पूरी बातों की जानकारी दी है।