Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
06-Oct-2024 09:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ बदमाशों ने युवक को ताबड़तोड़ गोली मार दी है। यहीं नहीं अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार भी हो गए और पुलिस के त्योहार के दौरान चौकसी का दावा हवा हवाई साबित हो गया।
जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार ओवर ब्रिज के नीचे पीयूष नामक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद घायल युवक की स्कूटी और मोबाइल गायब है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। वही घटना से आक्रोशित परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल में तू तू मैं मैं भी हुई।
इधर, पुलिस ने घायल युवक की पहचान खाजेकलां स्थित दिवान मुहल्ला निवासी पियु रंजन के रूप में की है। बताया जाता है कि घायल युवक मेडिकल स्टोर पर काम करता है वहीं काम से लौटने के दौरान घटना घटी है। फिलहाल पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है।