ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / तमिलनाडु का वीडियो शयेर कर बुरी तरह फंसे बीजेपी नेता, SC ने थाने...

तमिलनाडु का वीडियो शयेर कर बुरी तरह फंसे बीजेपी नेता, SC ने थाने में पेश होने का दिया निर्देश

09-Apr-2023 12:02 PM

By First Bihar

DESK : तामिलनाडू में बिहारी मजदूरों के साथ हुई हिंसा को लेकर झूठी खबर फैलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से गहरी नाराजगी जतायी है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए भाजपा नेता सह पार्टी प्रवक्ता प्रशांत उमराव पटेल को फटकार लगाते हुए माफी मांगने को कहा है।  इसके साथ ही 10 अप्रैल को तमिलनाडु पुलिस थाने में पेश होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रशांत उमराव खुद के वकील हैं तो और अधिक जिम्मेदार होना चाहिए। 


वहीं, भाजपा नेता ने कहना है कि उन्होंने  सिर्फ उन खबरों को ट्वीट किया था, जिन्हें पहले ही कई मीडिया एजेंसियों की ओर शेयर किया जा चुका था। जबकि सच्चाई सामने आने के बाद उनके द्वारा पोस्ट को  डिलिट भी कर दिया है। इसके बावजूद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने जो शर्त लगाया है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है।  ये शर्त केवल पूछताछ के लिए लगाया गया है। भाजपा नेता पुलिस के सामने भी पेश नहीं हुए। बीजेपी नेता का ट्वीट गैर- जिम्मेदाराना है। यह लोगों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है। 


वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी ओर से अभी तक ऐसा कोई हलफनामा नहीं दिया है कि जिसमें यह कहा गया हो कि आगे से वे दोबारा कभी इस तरह का पोस्ट नहीं करेंग। उमराव पटेल एक अधिवक्ता हैं। उन्हें इस तरह का पोस्ट नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि भाजपा नेता पटेल को जिम्मेदार होना चाहिए। उन्हें अगली सुनवाई से पहले मांफी मांगनी होगी। भाजपा नेता उमराव पटेल ने सोशल मीडिया पर 23 फरवरी को एक ट्वीट किया था। उसमें कहा गया था कि तमिलनाडु में हिन्दी बोलने की वजह से 15 प्रवासी मजदूरों को पीटा गया इस दौरान 12 लोगों की मौतें हुई।