बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
30-Jun-2024 08:27 AM
By First Bihar
PATNA : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराया है। इस जीत पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। लालू यादव ने बधाई देते हुए भारत की जीत पर कहा, "2024 इंडिया का है।
Congratulations। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर कहा, दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।
उधर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी बधाई दी है।मांझी ने लिखा, "बधाई… हम जीत गए" बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "विश्व विजेता भारत। भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। जय हिंद!"
बताते चलें कि शनिवार (29 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारत का प्रदर्शन शुरू में अच्छा नहीं रही।
रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव 34 रनों तक पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच अच्छी साझेदारी हुई। इसके चलते भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाने में कामयाब रही। लेकिन, अच्छी गेंदबाजी के दम पर भारत ने यह मैच जीत लिया।