ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, नसबंदी के बाद महिला ने जुड़वा...

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, नसबंदी के बाद महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

12-Sep-2022 06:19 PM

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां बंध्याकरण का ऑपरेशन कराने के बाद एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जुड़वा बच्चों के जन्म से परिवार के लोग भी हैरान हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर पीड़ित दंपती ने डीएम को पत्र लिखा है। सीतामढ़ी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पीड़ित दंपती ने मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है।


क्या है पूरा मामला?

पीड़ित महिला ने बताया कि पहले से ही वो पांच बच्चों की मां है। पांच बच्चों को जन्म देने के बाद उसने बंध्याकरण कराने का फैसला लिया। इसे लेकर उसने पिछले साल मार्च में आशा कार्यकर्ता से बात की जिसके बाद सरकारी अस्पताल में उसका बंध्याकरण कराया गया। बंध्याकरण के बाद उसे पता चला कि वो गर्भवती हो गयी है तो पीड़िता परेशान हो गयी। घर के लोग भी इस बात को सुनकर हैरान थे। 


घर में चर्चा होने लगी कि बंध्याकरण का ऑपरेशन कराने के बाद कैसे कोई प्रेंग्नेंट हो सकती है। लेकिन मीना देवी गर्भवती हो गयी। उसने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। अभी दोनों बच्चे और खुद मीना सुरक्षित हैं। मीना इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बता रही है। कहा कि उसके साथ अच्छा नहीं किया गया। जब उसने बंध्याकरण का ऑपरेशन करा लिया तब वो कैसे गर्भवती हो गयी। 


स्वास्थ्य विभाग से वह यह सवाल कर रही है। मीना अब 7 बच्चों की मां है। अब उसके सामने यह बड़ी समस्या आ गयी है कि वो 7 बच्चों की परवरिश कैसे करेगी। उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है। बड़ी मुश्किल से दो जून की रोटी नसीब हो पाती है। मीना ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। मामला सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड के सौरिया गांव का है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं और इसकी जांच की मांग कर रहे हैं।