ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी

स्वास्थ्य सचिव ने EC को ओमिक्रॉन से संबंधित रिपोर्ट दी, कहा.. चुनाव वाले राज्यों में नहीं है ज्यादा केस

स्वास्थ्य सचिव ने EC को ओमिक्रॉन से संबंधित रिपोर्ट दी, कहा.. चुनाव वाले राज्यों में नहीं है ज्यादा केस

27-Dec-2021 04:40 PM

DESK : देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं. वहीं अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. इसको देखते हुए आज केंद्रीय चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ अहम बैठक की. केंद्रीय चुनाव आयोग की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करीब 1 घंटे तक चली. चुनाव आयोग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय से ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.


बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केंद्रीय चुनाव आयोग को चुनावों में जाने वाले पांच राज्यों में कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों की ताज़ा स्थिति और वैक्सीनेशन से जुड़ी कई जानकारियां चुनाव आयोग के साथ साझा की. रिपोर्ट मिलने के बाद मुमकिन है कि जनवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर से केंद्रीय चुनाव आयोग स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक करे.


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चुनाव आयोग को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव की तरफ से चुनाव आयोग को बताया गया कि अभी देश में स्थिती काबू में हैं और वैश्विक स्तर पर मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमिक्रोन घातक नहीं है, लेकिन ये वायरस तेजी से फैलता है. ऐसे में बचाव के साधन अपनाने और सतर्कता संबंधी कदम उठाने की जरूरत है.


राज्य सरकारें भी उठा रही हैं कदम


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इस बैठक के दौरान चुनाव आयोग को बताया कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है, उनसे लगातार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय संपर्क में है और राज्य सरकारें भी सभी कदम उठा रही हैं. जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उन राज्यों में अभी ओमिक्रोन के ज्यादा मामले नहीं है. 


वहीं टीकाकरण का अभियान भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य सचिव ने चुनाव आयोग को बताया कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका है. इसके साथ ही 15-18 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण भी जल्द शुरू हो जाएगा.