ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / बिहार : स्वास्थ्य विभाग में निकली बहाली, कल तक है अप्लाई करने...

बिहार : स्वास्थ्य विभाग में निकली बहाली, कल तक है अप्लाई करने का मौका

29-Apr-2020 03:59 PM

DESK : सरकारी नौकरी का चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्वास्थ्य  विभाग ने नर्स/एएनएम के पदों पर बहाली निकाली थी, जिसके लिए इच्छुक कैंडिडेट 30 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए महिला और पुरुष, दोनों आवेदन कर सकते हैं. 

बता दें कि स्वास्थ विभाग ने नर्स और एएनएम के 865 पदों पर बहाली निकाली थी. जिसके लिए 9 मार्च 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी. लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए बाद में इसे बढ़ाकर 9 अप्रैल किया गया. इसके बाद तीसरी बार इस तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है. यानी की इच्छुक कैंडिडेट के पास अप्लाई करने के लिए एक दिन का समय बचा है.  कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट पर जाकर जानकारी ली जा सकती है. 

आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग ट्रेनिंग संस्थान से 2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा (एएनएम ट्रेनिंग) होना आवश्यक है. साथ ही बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है.

किस वर्ग के लिए कितनी सीट-

सामान्य वर्ग - 225 पद, सामान्य वर्ग (महिला) - 122 पद,ईडब्ल्यूएस वर्ग - 61 पद,ईडब्ल्यूएस वर्ग (महिला) - 25 पद,एमबीसी वर्ग - 97 पद, एमबीसी वर्ग (महिला) - 58,ओबीसी वर्ग - 69 पद,ओबीसी वर्ग (महिला) - 35 पद,एससी वर्ग - 86 पद,एससी वर्ग (महिला) - 52 पद,एसटी वर्ग - 6 पद,एसटी वर्ग (महिला) - 3 पद, डब्ल्यूबीसी वर्ग - 26 पद