ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही ; सैंपल लेकर संदिग्धों को भेजा घर, रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, 39 लोगो के संपर्क में आए

06-May-2020 08:48 AM

MOTIHARI : जिला में कोरोना के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आयी है। तीन संदिग्ध लोगों का सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान ये तीनों लोगों से मिलते जुलते रहे यहां तक कि शादी समारोह में भी शिरकत किया है। रिपोर्ट आयी तो तीनो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लेकिन इस दौरान ये तीनों 39 लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।


शिकारगंज के बेलाघाट गांव में एक की परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आयी है। 28 अप्रैल को सैंपल लेने के बाद सभी को घर भेज दिया गया। और जब इन तीनों की रिपोर्ट आयी तब तक ये 39 लोगों के संपर्क में आ चुके थे। अब प्रशासन ने उन 39 लोगों की तलाश कर सैंपल लिया है और सभी को क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।


जिला प्रशासन ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सभी लोगों को चिनिहित कर एफआईआर करने का आदेश दिया है। इनमें तीनों पॉजिटिव भी शामिल हैं। नियमत: जिले में बाहर से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी जिला में स्थापित कंट्रोल रुम को दी जाती है। इस बाबत डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आयी है। सभी लोगोंको चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव तीनों मरीजों समेत इनको सहयोग करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।


क्वारेंटाइन किए जाने के निर्देश में स्वास्थ्य विभाग यह बताने से परहेज कर रहा है। किस चिकित्सक या अधिकारी ने तीनों संदिग्धों को होम क्वारेंटाइन में जाने का आदेश दे दिया। 27 अप्रैल को प्रशासन ने बाहर से आने वाले सभी संदिग्धों को प्रखंड स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखे जाने का आदेश दिया था। तीनों कोरोना संक्रमितों का सैंपल 28 अप्रैल को लिया गया था। सैंपल देने के बाद जब अपने गांव पहुंचे तो क्वरेंटाइन रहने के बजाए लोगों से मिलते-जुलते रहे। इस दौरान पड़ोस में होने वाली शादी के कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।