ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर बिहार बीजेपी नेताओं में शोक, दोनों...

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर बिहार बीजेपी नेताओं में शोक, दोनों डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

06-Feb-2022 12:18 PM

PATNA : विश्व प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट करते हुए उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लता दीदी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत मर्माहत एवं दु:खी हूं। वे सौम्यता और मृदुभाषी स्वभाव की धनी भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति थीं।

    

उन्होंने कहा कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर जी की आवाज में जबरदस्त कश़िश थी। लता दीदी ने 36 भारतीय भाषाओं में सैकड़ों गाना गाये, कई विदेशी भाषाओं में भी उन्होंने गाना गया।  पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारतरत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों एवं सम्मानों से उनको नवाजा गया था। 


समस्त भारतीयों को उनकी प्रतिभा और सौम्यता पर नाज है। भले ही, वे आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके गाने और संगीत हम सबके बीच उनकी यादों के रूप में सदैव हमारे साथ रहेंगे। सिनेमा और संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कभी लोग भूल नहीं पाएंगे।  


उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा की चिरशांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं हम सभी लोगों को धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  उनके निधन से सामाजिक, सांस्कृतिक, सिनेमा, संगीत, कला सहित समस्त जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि वे भारत की आवाज थीं। आज भारत की आवाज कहीं खो गई। उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की भावना उनके ट्वीट में दिख रही है। उन्‍होंने लिखा है कि राष्‍ट्र की अमूल्‍य निधि, सुप्रसिद्ध गायिका, स्‍वर कोकिला लता दीदी के निधन की खबर मन को झकझोर देने वाली है। उनके जाने से कला जगत के एक हीरा का अवसान हो गया है। 


बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वे लता जी के निधन से अत्‍यंत दुखी हैं। वे महान कलाकार थीं। अपने आप में एक संस्‍था थीं। अपने समृद्ध स्‍वर से संगीत को नई ऊंचाई दी और एक साथ परिवार की कई पीढ़‍ियों को जोड़ा।  


लोजपा (रामविलास) के अध्‍यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट किया है कि स्‍वर कोकिला भारत रत्‍न लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार अत्‍यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका जाना देश की कला और संस्‍कृति जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लता जी के प्रति संवेदना जताई है। उन्‍होंने लिखा है कि लता जी का निधन पूरे देश व संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।