ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / news / स्वैग वाली दादी ने दुनिया को कहा अलविदा, 84 साल की उम्र में...

स्वैग वाली दादी ने दुनिया को कहा अलविदा, 84 साल की उम्र में बॉलीवुड में किया था डेब्यू

29-Nov-2019 12:21 PM

NEW DELHI : अजय देवगन की फिल्म रेड से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का निधन हो गया है. 85 साल की उम्र में पुष्पा ने अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी खुद फिल्म रेड के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने दी. आपको बता दें कि पुष्पा जोशी ने फिल्म रेड में एक्टर सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था. 


डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी. राजकुमार ने अपने ट्वीट में पुष्पा जोशी संग अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा  है कि, 'पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं. मेरे डायरेक्शन करियर में रेड में आपको एक्टिंग करते देखना बहुत अहम था. आप सेट और उससे बाहर भी हंसमुख और जीवंत थीं. हम आपको बहुत मिस करेंगे.'


आपको बता दें कि हाल ही में पुष्पा जोशी फेवीक्विक के एक ऐड में नजर आ चुकी हैं. इसी ऐड के बाद से वो स्वैग वाली दादी के नाम से मशहूर हो गयीं. सूत्रों के अनुसार पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घर में फिसल कर गिर गई थीं, जिसके बाद उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.