ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सिद्धार्थ पिठानी...

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सिद्धार्थ पिठानी को दी जमानत

04-Jul-2022 12:35 PM

DESK : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी है. सिद्धार्थ को पिछले साल 28 मई को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने दो बार जमानत याचिका लगाई थी, जिसे ख़ारिज कर दिया गया था. सोमवार को अदालत ने 50 हजार रूपये का बांन्ड भरने के शर्त पर जमानत दे दी.


बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका में सिद्धार्थ पिठानी ने दलील दी कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो पाए कि वो मादक प्रदार्थ की अवैध तस्करी में शामिल थे. उनके खिलाफ गलत तरीके से धारा लगाया गया है. इस पर एनसीबी के धिकारियों ने अपना पक्ष रखा और कोर्ट से जमानत नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पिठानी के लैपटॉप और फ़ोन में कई वीडियों समित अन्य सबूत मिले थे. 


बता दें कि बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके रूम में मृत पाया गया था. उनके मौत से जुड़े मामले की जांच सीबीआई, ईडी और फिर एनसीबी को सौपीं गई थी. इस मामले में एनसीबी ने बड़ा खुलासा किया था. इसमें सिद्धार्थ के अलावा रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वो जानत पर हैं.