ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / सुशील मोदी पर तेजप्रताप यादव का बड़ा आरोप, चर्च की जमीन हड़पकर बना...

सुशील मोदी पर तेजप्रताप यादव का बड़ा आरोप, चर्च की जमीन हड़पकर बना रहे हैं मॉल

16-Feb-2022 04:55 PM

PATNA: बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। 21 फरवरी को सजा का ऐलान होगा। लालू यादव को दोषी करार दिये जाने पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा था कि जैसी करनी वैसी भरनी, बोया पेड़ आम का तो बबूल कहां से होए। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के इस बयान को लेकर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम पर जमकर हमला बोला है। 


तेजप्रताप ने कहा कि जो खुद चर्च की जमीन को हड़पकर मॉल बना रहे हैं वो क्या बोलेंगे? तेजप्रताप ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हत्यारा तक कह दिया। तेजप्रताप ने यहां तक कह दिया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है लालूजी आएंगे और उसके बाद नीतीश जी जाएंगे। 


हसनपुर के विधायक व लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बीजेपी नेता सुशील मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें कहा गया था कि लालू ने जैसा काम किया है वैसा फल उन्हें मिला है। सुशील मोदी के इसी बयान पर तेजप्रताप ने हमला बोलते हुए कहा कि सुशील मोदी खुद बड़े घोटालेबाज हैं। पटना में चर्च की जमीन को हड़पकर अपने बेटे उत्कर्ष मोदी को वहां मॉल बनाने के लिए दे दिए हैं।


तेजप्रताप यादव सिर्फ सुशील मोदी तक ही नहीं रहे उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हत्यारा तक कह दिया। तेजप्रताप का कहना था कि बाढ़ के सीताराम जी की हत्या कर वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। निर्दोष आदमी जेल जाएगा और जिस पर हत्या का आरोप है वो बिहार चलाएगा ऐसे कैसे हो रहा है। 


इसलिए हमने न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया है। 21 फरवरी को कोर्ट का फैसला आने के बाद वे न्याय यात्रा निकालेंगे। इसे लेकर मंगलवार को ही जनशक्ति परिषद और छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने यह फैसला लिया है। न्याय यात्रा के दौरान वे न्याय की मांग करेंगे। उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है लालू जी आएंगे और उसके बाद नीतीश जी जाएंगे।


वही बीते मंगलवार को बिहार बचाव यात्रा के दौरान लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर हुए लाठीचार्ज पर तेजप्रताप ने कहा कि हमलोगों ने भी बीते दिनों मार्च निकाला था। नीतीश कुमार की पार्टी के लोग छत पर चढ़कर पथराव किए थे वही पुलिस के द्वारा भी पथराव किया गया था। हमलोग तो सामाजिक न्याय को फॉलो करने वाले हैं। सरकार के समक्ष सब लोग अपनी बातें रखते हैं सरकार भी को उनकी बातें सुननी चाहिए।