देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
08-Dec-2021 07:21 PM
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने बुधवार को एक नई बहस छेड़ दी। केंद्रीय विद्यालयों में सांसद का 10 नामांकन के कोटा को अपर्याप्त बताने के बहाने नामांकन में कोटा सिस्टम को ही खत्म करने की मांग कर दी। राज्यसभा में शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को शिक्षामंत्री के नाते अपने कोटा को खत्म करने के लिए धन्यवाद देते हुए नामांकन में सांसदों के कोटा को खत्म करने की मांग कर दी।
मोदी ने आगे कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में चेयरमैन, डीएम का भी नामांकन कोटा खत्म होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब आईआईएम, आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कोई कोटा नहीं है तब केंद्रीय विद्यालय में कोटा होने का कोई औचित्य नहीं है।
सांसदों के 10 नामांकन का कोटा अपर्याप्त बताते हुए मोदी ने कहा कि कोटा एक तरफ सांसदों को अलोकप्रिय बना रहा है वही दूसरी ओर चुनावी विफलता का भी कारण बन गया है। यह अधिक योग्य बच्चों से उनका अवसर छीन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सांसदों का कोटा तत्काल खत्म कर देना चाहिए ताकि 8500 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जिसमें एससी-एसटी, पिछड़े और ईडब्लूएस वर्ग के 4000 छात्र-छात्राओं को पारदर्शी तरीके से एडमिशन पाने का अवसर मिल सके।