बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
29-Jan-2020 06:37 PM
PATNA: दारोगा अभ्यर्थियों ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के आवास का घेराव कर दिया है. अभ्यर्थी राजेंद्र नगर स्थिति उनके आवास पर हंगामा कर रहे हैं. हंगामा शांत और अभ्यर्थियों को हटाने के लिए पुलिस को बुलाया गया है. लगातार अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं. वह पीटी रिजल्ट की जांच की मांग कर रहे हैं.
28 जनवरी को रिजल्ट हुआ था जारी
बिहार में पिछले दिनों हुई दारोगा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 28 जनवरी को जारी हुआ था. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने पीटी एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था. यह परीक्षा 22 दिसंबर को हुई थी. प्रारंभिक परीक्षा में कुल 585829 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
50072 अभ्यर्थी हुए है सफल
दारोगा के पीटी एग्जाम में कुल 50072 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. इन सभी को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. पीटी रिजल्ट के लिए जो कटऑफ जारी किया गया है उसके मुताबिक सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 132.2 अंक और 61.1%, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 88 अंक और 44% कट ऑफ हुआ है. मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की जा सकती है.