मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
28-Aug-2022 04:55 PM
GOPALGANJ : बिहार की राजनीत में इन दिनों बयानबाजी का दौर चरम पर है। सत्ता से बेदखल होने के बाद एक तरफ जहां बीजेपी के नेता सरकार को घेरने के लिए हर दिन नए नए खुलासे कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता बीजेपी के हमलों का मजबूती के साथ जबाव दे रहे हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। सुशील मोदी ने पिछले दिनों महागठबंधन की सरकार के जल्द ही गिर जाने का दावा किया था। अब सुशील मोदी के उस बयान पर सीएम नीतीश ने पलटवार किया है। सीएम नीतीश ने कहा है कि सुशील मोदी जल्दी सरकार गिरा दें, ताकि उन्हें कहीं कोई जगह मिल जाए।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सुशील मोदी अगर कह रहे हैं कि सरकार गिर जाएगी तो कहिए यह काम जल्दी करा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तो बीजेपी ने उन्हें कोई जगह नहीं मिली थी। जिसको लेकर सुशील मोदी को काफी तकलीफ थी। लेकिन अब बेचारे कुछ बोल रहे हैं तो शायद कोई जगह मिल जाए। सुशील मोदी को जरूर रोज कुछ न कुछ बोलते रहना चाहिए क्योंकि अगर केंद्र वाले लोग कही फिर उनसे खुश हो गए तो कोई बड़ा पद दे देंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे। सुभाष सिंह बीजेपी के विधायक थे और नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके थे। बीते दिनों इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री सुभाष सिंह और उनके परिवार के साथ व्यक्तिगत रिश्ता था, जब वे बीमार हुए थे तब भी उनके परिजनों से लगातार संपर्क में थे।
इस बीच जब सीएम नीतीश से सुशील मोदी को लेकर सवाल पूछा गया तो सवाल के जवाब में उन्होंने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की काफी तकलीफ है कि बीजेपी ने उन्हें कोई बड़ा पद नहीं दिया। सीएम ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ इसलिए बोलते रहते हैं कि केंद्र वाले कहीं खुश हो गए तो उन्हें कोई पद मिल जाएगा। अगर सरकार गिरने से उन्हे कोई जगह मिल जाए तो यह अच्छी बात है।