ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / सुशांत की मौत के बाद खेसारी बोले- मेरे साथ भी गलत हो रहा,...

सुशांत की मौत के बाद खेसारी बोले- मेरे साथ भी गलत हो रहा, इंडस्ट्री में बहुत प्रॉब्लम है

20-Jun-2020 04:58 PM

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई स्टार के बयान सामने आ रहे हैं. सुशांत के परिवार के प्रति गहरी  संवेदना व्यक्त की जा रही है. भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी शनिवार को सुशांत के परिजनों से मिलने पहुंचे. इस मौके पर इंडस्ट्री को लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है.


भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुशांत की मौत को लेकर कहा कि जो हुआ यह गलत है. अंदर की बात मैं भी नहीं जानता हूं.जांच चल रही है. मैं किसी को दोषी नहीं मानता हूं. बिहार के लोगों को सोचना चाहिए कि इंडस्ट्री में जो हमारे लोग हैं. उनके बारे में सोचना चाहिए. उन्हें प्रोमोट करना चाहिए. खेसारी ने कहा कि अगर बॉलीवुड के लोगों को पीछे करना है, तो अपने बच्चों (भोजपुरी इंडस्ट्री) को आगे कीजिये. बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से यही अपील है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर आगे कोई भी कलाकार ऐसा नहीं करेगा. सलमान खान पर लग रहे आरोपों को लेकर खेसारी ने कहा कि मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकता हूं. जांच चल रही है. इसलिए मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल सकता हूं.


बॉलीवुड इंडस्ट्री में बिहारियों की अनदेखी को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं, कोई न कोई प्रॉब्लम तो है. ये मैं ही नहीं, हर कोई जानता है कि बॉलीवुड के अंदर क्या बता है. किसी से यह छुपा नहीं है. मेरे साथ भी हमेशा भेदभाव किया जाता है. ऐसा हमको हमेशा लगता है. मैं भी स्ट्रगल करके के यहां तक पहुंचा हूं. इंडस्ट्री में अगर सुशांत को बैन किया गया है, तो यह गलत है. मैं भी एक आर्टिस्ट हूं और मेरे साथ भी ये चीजें होती रहती हैं. जो भी हुआ है, यह बहुत गलत हुआ है.




भोजपुरी हीरो खेसारी लाल यादव दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित आवास पर पहुंचे थे. उन्होंने सुशांत के परिजनों को सांत्वना दी. खेसारी ने सुशांत सिंह राजपूत की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. खेसारी लाल यादव ने सुशांत के पिता केके सिंह और चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हौसला बनाये रखें.


news image