BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
07-Jul-2020 08:22 AM
PATNA : रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा "बड़े पर्दे पर रिलीज होनी चाहिए.यह उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी.
अभिषेक झा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे विश्व में अपनी कला और अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी और हर बिहारी के लिए यह बेहद गौरव की बात है. बॉलीवुड और फिल्म जगत के कुछ लोगों द्वारा दिए गए तनाव को सुशांत सिंह राजपूत नहीं झेल पाए और उन्होंने इस तरह का कदम उठाया. हालांकि बिहार के लोगों को और दुनिया भर में उनके फैंस को इस बात का भरोसा नहीं है कि उन्होंने आत्महत्या की है और इसलिए हमारी पार्टी ने भी उनकी मौत की जांच करने के लिए सीबीआई को यह केस सौंपने की भारत सरकार से मांग की है.
इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों को छोटे पर्दे पर रिलीज किया गया था और उनकी इस आखरी फिल्म को भी फिल्म के निर्माता डिज़्नी और हॉटस्टार पर रिलीज करना चाहते हैं. ऐसे प्रतिभावान अभिनेता की आखिरी फिल्म छोटे पर्दे पर रिलीज़ हो यह किसी भी बिहारी को मंजूर नहीं है, इसलिए हमारी यह मांग है कि इस फिल्म के निर्माता उनकी आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करें क्योंकि उनकी इस फिल्म के साथ उनके करोड़ों प्रशंसकों और चाहने वालों की संवेदनाएं जुड़ी हुई है.