Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब
24-Jun-2020 09:03 AM
PATNA : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बिहारी बाबू कहलाने वाले शत्रुध्न सिन्हा और उनकी बेटी भले ही बॉलीवुड माफियाओं के पाले में खड़े हों, बिहार के ही एक दूसरे एक्टर ने खुला मोर्चा खोल दिया है. बिहारी एक्टर शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. शेखर सुमन ने कहा कि सीबीआई जांच होने तक वे मुहिम चलाते रहेंगे.
फिल्म इंडस्ट्री के कायर बिल में घुस गये हैं
ट्वीटर पर शेखर सुमन ने लिखा है
“फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर, सुशांत के चाहने वालों के कहर से डर चूहे बनकर बिल में घुस गये हैं. मुखौटे गिर गये हैं. पाखंडी बेनकाब हो चुके हैं. बिहार और पूरा देश तब तक चुप नहीं बैठेगा जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कसूरवार लोगों को सजा नहीं मिल जाती. बिहार जिंदाबाद.”
शेखर सुमन ने कहा-सुशांत ने आत्महत्या नहीं की
शेखर सुमन ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है “सारी बात आइने की तरह साफ है. सुशांत एक मजबूत और इंटेलीजेंट लडका था. अगर उसने आत्महत्या की होती तो उसने निश्चित तौर पर सुसाइड नोट लिखा होता. कई और लोगों की तरह मेरा भी दिल कहता है कि इसमें कुछ न कुछ राज छिपा है.”

CBI जांच के लिए मुहिम
शेखर सुमन ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच के लिए मुहिम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे एक फोरम बनाने जा रहे हैं जिसका नाम होगा JUSTICE FOR SUSHANT. इस फोरम के जरिये वे सरकार पर दबाव डालेंगे कि सुशांत की मौत की जांच के लिए सीबीआई जांच की जाये. वे बॉलीवुड के माफियाओं के खिलाफ आवाज उठायेंगे. फिल्म इंडस्ट्री में गैंग चलाने वालों को बेनकाब करेंगे. शेखर सुमन ने लोगों से इस मुहिम के लिए समर्थन मांगा है.
शेखर सुमन ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के थे. इसलिए बिहार के लोगों का गुस्सा उफान पर है. लेकिन उनकी मौत से पूरे देश से सभी राज्यों के लोगों को चिंता करने की जरूरत है. लोगों को समझना होगा कि अब ऐसे हालात न हों कि किसी दूसरे नौजवान का हश्र सुशांत की तरह हो.
जाहिर तौर पर शेखर सुमन ने बॉलीवुड में माफियाओं और गैंग के वर्चस्व की पोल खोलनी शुरू कर दी है. इससे पहले भी कई लोग सामने आ चुके हैं. कंगना रनौत से लेकर सोनू निगम तक ने बॉलीवुड के काले कारनामों को उजागर किया है.

बिहारी बाबू शत्रुध्न सिन्हा कहां हैं
बिहार के लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी खुद को बिहारी बाबू कहने वाले शत्रुध्न सिन्हा और उनके परिवार से हो रही है. शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड माफिया कहे जा रहे लोगों के पक्ष में मोर्चाबंदी कर रही है. वहीं शत्रुध्न सिन्हा ने सुशांत की मौत पर शोक जाहिर कर औपचारिकता निभा ली है. लोग कहने लगे हैं कि शत्रुध्न सिन्हा खुद बॉलीवुड के माफियाओं के गैंग में शामिल हो गये हैं. उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को फिल्में मिलने के कारणों पर भी चर्चा होने लगी है.