आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
11-Jul-2020 06:11 PM
DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सक्रिय हुए सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज फिर बॉलीवुड के तीनों खानों पर तीखा हमला बोला है. स्वामी ने कहा है कि सलमान खान, शाहरूख खान और आमिर खान की संपत्ति की जांच करायी जानी चाहिये. राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने कल पूछा था कि ये तीनों सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में खामोश क्यों हैं.
स्वामी ने कहा- बाहुबली है तीनों खान
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कल ही तीनों खानों को बाहुबली की संज्ञा दी थी. उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उठ सवालों के बीच तीनों खान से सवाल पूछा था. सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर पूछा है "बॉलीवुड के तीन बाहुबली सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड मामले पर चुप क्यों हैं"
तीनों खान पर आज और अधिक हमलावर हुए स्वामी
आज बॉलीवुड के तीनों खान पर सुब्रमण्यम स्वामी के तेवर और तीखे हो गये. उन्होंने सलमान, शाहरूख और आमिर की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है. स्वामी ने आज ट्वीटर पर लिखा है "तीनों खान बाहुबलियों की भारत और विदेशों, खासकर दुबई में मौजूद संपत्ति की जांच की जानी चाहिए. किसने उन्हें बंगले गिफ्ट किए? कैसे उन्होंने यह संपत्ति खरीदी? ईडी की एसआईटी, आईटी और सीबीआई द्वारा इसकी जांच होनी चाहिए. क्या वे कानून से ऊपर हैं?"
क्या स्वामी निकाल पायेंगे सुशांत की मौत का राज
पूर्व केंद्रीय सुब्रमण्यम स्वामी कई बहुचर्चित मामलों का पर्दाफाश कर चुके हैं. देश के कई बड़े लोग स्वामी के शिकार बन चुके हैं. अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में दखल दिया है. दो दिन पहले ही सुब्रमण्यम स्वामी ने ये जानकारी दी थी कि उन्होंने वकील ईशकरण सिंह भंडारी को सुशांत सिंह राजपूत मामले में तथ्यों की जांच करने को कहा है. स्वामी ने कहा था कि वे जानना चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में सीबीआई जांच की गुंजाइश है या नहीं. सवाल ये उठ रहा है कि क्या स्वामी की पहल सुशांत की मौत के पीछे के कारणों से पर्दा हटा पायेगी.