बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
20-Jun-2020 07:34 PM
PATNA: बिहार के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पूरे देश में तूफान मचा है लेकिन उनकी मौत के एक सप्ताह बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को उनके परिजनों की याद आयी. सुशील मोदी आज सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से मिलने उनके घऱ पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी.
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आज पटना के राजीवनगर स्थित सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक घर पहुंचे. उनके साथ विधायक नीरज कुमार बबलू भी थे. नीरज कुमार बबलू एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं. सुशील मोदी ने उनके परिजनों से बात कर सांत्वना दी. परिजनों ने सुशांत की मौत को लेकर अपनी शंकायें भी डिप्टी सीएम के सामने जाहिर की. सुशील मोदी ने उस पर ध्यान देने का भरोसा भी दिलाया.
एक सप्ताह बाद टूटी नींद
बिहार के रहने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पिछले 14 जून को हुई थी. उनकी मौत के बाद पूरे देश में तूफान मचा है. लोग आरोप लगा रहे हैं कि बॉलीवुड के माफियाओं ने सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया. उनकी मौत के बाद बॉलीवुड के कई लोग खुल कर सामने आये हैं जो फिल्म जगत में भाई भतीजावाद यानि नेपोटिज्म से लेकर कुछ खास लोगों के कारनामों का काला-चिट्ठा खोल रहे हैं.
बिहार के पटना समेत कई जिलों में सुशांत की मौत को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी दाखिल हो चुका है. वहीं लोग स़ड़कों पर प्रदर्शन कर अपना विरोध भी जता चुके हैं. सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद ही कई राजनेताओं ने उनके घऱ जाकर सांत्वना दी है. लेकिन आज पहली दफे बिहार सरकार का कोई नुमाइंदा सुशांत के परिजनों से मिलने पहुंचा.