बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
18-Aug-2023 02:59 PM
By First Bihar
DELHI : दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने बॉलीवुड एक्टर के जीवन पर आधारित चार फिल्मों और दो किताबों के प्रदर्शन और प्रकाशन पर रोक लगाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट की एकल जज पीठ के फैसले को HC की खंडपीठ के सामने चुनौती दी है।
वहीं, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने फिल्म प्रोड्यूसर समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस धर्मेश शर्मा की पीठ इस मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को करेगी। सुशांत के पिता केके सिंह ने याचिका में सुशांत सिंह राजपूत की प्रतिष्ठा, निजता और अधिकारों की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है।
याचिका में कहा गया है कि फिल्म ‘न्याय: द जस्टिस' एक ऑनलाइन मंच यानी OTT पर प्रसारित की जा रही है, इसमें कई मानहानिकारक बयान हैं और ये सुशांत सिंह राजपूत के ‘व्यक्तित्व और अधिकारों' का हनन करती है।
दिल्ली हाईकोर्ट की एकल पीठ सुशांत के जीवन पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर चुकी है, पीठ का कहना है कि पब्लिसिटी और निजता के अधिकार हेरिटेबल नहीं होते हैं, अभिनेता की मौत के साथ ही यह अधिकार खत्म हो गए।