घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
21-Jan-2023 04:16 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज 37वीं बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही आज वे हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें याद करना नहीं भूले हैं। सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके परिवार के लोग, दोस्त और उनके चाहने वाले आज उन्हें याद कर रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की अनसीन फोटोज को शेयर कर उन्हें याद किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती अकसर उनकी अनदेखी तस्वीरों को शेयर करती रही हैं। सुशांत की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी पर भी रिया ने अपनी और सुशांत की फोटो शेयर कर उन्हें याद किया। तस्वीरों में रिया और सुशांत सिंह राजपूत का खास बॉन्ड नजर आ रहा है। पहली फोटो में रिया और सुशांत कॉफी मग के साथ पोज देते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत के परिवार के लोगों ने सुशांत की मौत का जिम्मेवार रिया चक्रवर्ती को बताया था। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया कई दिनों तक जेल में भी बंद रही थीं। रिया हमेशा से ही यह कहती रही कि वह सुशांत से प्यार करती थी और उनकी वजह से सुशांत सिंह की मौत नहीं हुई है।

