ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / सुशांत केस की CBI जांच की अनुशंसा पर आने लगी प्रतिक्रिया, जानिए किसने...

सुशांत केस की CBI जांच की अनुशंसा पर आने लगी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा..

04-Aug-2020 11:56 AM

PATNA :बालीवुड  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी. बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है. परिवार वालों की मांग के बाद बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है. सुशांत केस की CBI जांच की अनुशंसा पर अब प्रतिक्रिया आने लगी है. 

एलजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह कहा गया है कि 'देर आये दुरुस्त आये.' वहीं  बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने  बिहार सरकार द्वारा सुशांत मामले में CBI जाँच की सिफारिश का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि मैं  बिहार सरकार के इस निर्णय का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ. इसके साथ ही उन्होंने मांग की  सीबीआई के बेस्ट ऑफिसर्स इसकी जाँच करें और  रहस्य से परदा उठे. 

निखिल आनंद ने कहा कि बिहार के बेटे सुशांत, उनके परिवार, शुभचिन्तकों और बिहार को न्याय की उम्मीद है.  सुशांत से जुड़े हर पहलू की विस्तार से जाँच कर ही न्याय मिल सकता था.इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस पर सबूत मिटाने, सक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है. 

वहीं जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने CBI जांच की अनुशंसा पर कहा कि बिहार के लाल और बॉलीवुड के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत और उसके पीछे की साजिश की जांच सीबीआई को सौंप कर मुख्यमंत्री श् नीतीश कुमार जी ने जनभावना का ख्याल रखा है. सीबीआई जांच की अनुशंसा करने के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करता हूं. 

सुशांत सिंह राजपूत के गुनहगारों को अब सीबीआई बेनकाब करेगी. बिहार पुलिस ने शुरुआती जांच में जिन तथ्यों को पाया उसे सीबीआई जल्द अंजाम तक पहुंचाए इसकी उम्मीद है. मुंबई पुलिस ने अगर बिहार पुलिस को सहयोग किया होता तो सुशांत की मौत से जुड़ा सच सामने आ गया होता लेकिन अब सीबीआई सच सामने लाएगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही कह चुके थे कि अगर सुशांत के परिवार की तरफ से सीबीआई जांच की मांग आती है तो हम इसके लिए अनुशंसा करेंगे। मुख्यमंत्री के करीबी और राज्य सरकार के मंत्री संजय झा लगातार सुशांत के पिता के के सिंह और उनके बहनोई के संपर्क में थे। मुंबई पुलिस ने जिस तरह सुशांत केस को लेकर रवैया अपनाया है उसके परिवार वाले संतुष्ट नहीं थे . जिसके बाद परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग की थी.