बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
20-Aug-2020 04:21 PM
MUMBAI : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई एक्शन में दिख रही है. सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई एसआईटी की बैठक जारी है. सुशांत मामले से जुड़ी हुई चौकाने वाली एक खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में मुंबई पुलिस के दो सीनियर अफसरों से पूछताछ कर सकती है.
सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई इस पूरे केस में मुंबई पुलिस की तरफ से हुई चूक पर खासतौर से फोकस करेगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई की SIT जांच के लिए मुंबई जा रही है.
सुशांत केस को लेकर मीडिया में ये ख़बरें भी सामने आ रही हैं कि मुंबई पहुंचते ही सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस के दो डिप्टी कमिश्नर से पूछताछ कर सकती है. जिसमें अभिषेक त्रिमुखे और परमजीत सिंह दहिया का नाम शामिल है. टीम के सुशांत सिंह राजपूत के उस फ्लैट पर भी जाने की संभावना है जहां अभिनेता ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी.
आपको बता दें कि परमजीत सिंह दहिया वही अधिकारी हैं, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और आईपीएस ऑफिसर ओपी सिंह से व्हाट्सएप चैट को लेकर सामने आया था. ओपी सिंह ने परमजीत से कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की जान को खतरा है. दहिया ने ओपी सिंह से अपनी चैट का जिक्र करते हुए यह भी कहा था कि ओपी सिंह मामले को बगैर लिखत-पढ़त के निपटाना चाहते थे और चाहते थे कि लड़की को पुलिस स्टेशन बुलाया जाये.
आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से इस केस की जांच सीबीआई से कराने को लेकर केंद्र सरकार से सिफारिश की गई थी. पटना में सुशांत के पिता ने एफआईआर भी दर्ज कराया और रिया चक्रवर्ती पर तमाम आरोप लगाए. उधर सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है. उधर, इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी जांच में जुटी है और मनी लांड्रिंग के एंगल से तफ्तीश कर रही है.