मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jun-2023 08:21 AM
By First Bihar
PURNIYA : बिहार के अपराधियों के अंदर से डर ख़त्म होता हुआ नजर आ रहा है। अपराधी अब आम तो आम खास लोगों को अपने कब्जे में लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने थानेदार को ही गोली मार दी है। अब बदमाश की तलाश को लेकर छापेमारी जारी है।
दरअसल, पूर्णिया शहर की फोर्ड कंपनी चौक के पास बाइक सवार अपराधी ने मधुबनी टोओपी प्रभारी को गोली मार दी। उन्हें लाइन बाजार स्थित बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीओपी प्रभारी सिविल ड्रेस में फोर्ड कंपनी चौक स्थित एक होटल से कॉफी पी कर निकले थे। गाड़ी में बैठने के बाद दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उनका पीछा किया। छिनतई की नीयत से अपराधी ने पिस्टल कॉक कर गोली चला दी।
वहीं, घायल पुलिसकर्मी को आनन-फानन इलाज हेतु शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी समेत कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची। एसपी आमिर जावेद ने घटना की पुष्टि की है।गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सारे बॉर्डर को सील कर सघन छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया में जिस तरह बेखौफ बदमाशों ने थानेदार को गोली मारी है। वो प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुशासन राज पर सवाल खड़ करती है।
इधर, थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी व अपर थानाध्यक्ष मरंगा को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना संकलन व रेकी करने के उद्देश्य से उक्त पुलिसकर्मी सिविल गाड़ी में निकले। इसी क्रम में उनलोगों को दो पल्सर बाइक संदिग्ध लगी। दोनों बाइक को रुकवाने के क्रम में एक अपराधी ने पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। गोली मधुबनी टीओपी के थानाध्यक्ष को लगी।