Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
28-Jun-2024 08:36 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर जिला पार्षद सदस्य सुरेश यादव की हत्या का खुलासा किया है। दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सुरेश यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 10 लाख रुपए देकर कॉन्ट्रैक्ट किलरों से सुरेश यादव की हत्या करवाई गयी थी।
इस संबंध में मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि जिला पार्षद सदस्य सुरेश यादव के हत्या के लिए दिलरंजन दुबे ने कांट्रेक्ट किलर को हायर किया गया था और 10 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद दिनदहाड़े अपराधियों ने शहर के चांदमारी चौक पर सुरेश यादव की हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। भागने के क्रम में अपराधियों का मोबाईल घटनास्थल पर ही गिर गया था जो पुलिस के लिए अहम सुराग की तरह था।
अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। जिसके बाद पुलिस ने सुगौली निवासी हरिशकंर पासवान और रघुनाथपुर नियासी सुदामा सहनी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस हत्या के पीछे की वजह क्या थी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दो अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मोतिहारी एसपी ने फरार दो अन्य अपराधियों की जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात दोहराई है।