ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: सेना के अधिकारी समेत चार जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

16-Jul-2024 07:10 AM

By First Bihar

DESK: सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात हुए इस मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक पुलिसकर्मी घायल है। आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और स्थानीय पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था।


जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने करीब 8 बजे देसा स्थित धारी गोटे उरारबागी में ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेना और पुलिस के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की और मुठभेड़ शुरू हो गया।


करीब आधे घंटे तक हुई गोलीबारी में सेना के अधिकारी समेत चार जवान और एक पुलिस का जवान घायल हो गया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान सेना के अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए हैं। हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त जवानों को भेज दिया गया है। फिलहाल इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है।


इस हमले की जिम्मेवारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। कश्मीर टाइगर्स जैश-ए-मोहम्मद का ही ऑफ शूट है। हाल ही में कठुआ में सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेवारी कश्मीर टाइगर्स ने ही ली थी और एक बयान जारी कर यह भी कहा था कि अभी और हमले होंगे।