अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Apr-2022 12:53 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां थाना क्षेत्र के बभनगामा स्थित वार्ड नम्बर 11 लालपट्टी गांव में बघला नदी के किनारे बने कब्रिस्तान से तीन क़ब्र से लाश गायब है. घटना को लेकर लोगों ने बताया कि सुबह यहां जब आये तो देखे की कब्र खोदा हुआ है. फिर जाकर इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी गई.
सूचना मिलने पर गांव के बाकी लोग भी यहां पहुंचे और देखा कि तीन कब्र पहले कुदाल से खोदा गया है फिर उससे बच्चे की लाशें गायब है. लाश गायब होने की यह घटना कोई पहली बार नहीं है. 6 महीने पहले भी यह घटना यहां हो चुकी है. दो बच्चों की लाश पहले भी कब्र खोद कर निकाला गया था. उसके हाथ औऱ पैर काट लिए गए थे. आज यह घटना पुनः हुई है. कब्रिस्तान में कब्र से बच्चे का तीन लाश निकाला गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीएम एसजेड हसन औऱ थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह दलबल के साथ स्थल पर पहुंचे. मामले की गहन जांच की गई. एसडीएम एसजेड हसन ने बताया कि लाश निकालने की बात नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने कब्र खोद दिया है औऱ उससे लाश निकाल लिया है. जादू टोना का भी लोग शक कर रहे हैं.
चौकीदार को यहां पर ड्यूटी में लगाया गया है. निश्चित रूप से यहां पर लगता है कि कोई अंधविश्वास का मामला है. कब्र के ऊपर का भाग खोदा हुआ है. अपने स्तर से देख रहे हैं. साथ ही ग्रामीणों को भी अपने स्तर से पता करने को कहा गया है कि क्या मामला है. कोई जानवर की हरकत है या किसी आदमी की हरकत है. इसको हमलोग देख रहे हैं. बाकी कहीं कोई दिक्कत नहीं है स्थिति सामान्य है.