ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सुपौल में दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत

सुपौल में दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत

31-Oct-2021 10:24 AM

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. मामले की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा सड़क पर पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 13.45 किमी पर हुई. बताया जा रहा है कि सीमा सड़क पर एक ट्रक चावल लेकर भीमनगर से फोरलेन की ओर आ रहा था. दूसरी तरफ से एक खाली ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था. ढाढा के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए. दोनों ट्रकों के चालकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. हादसे के बाद दोनों ट्रक पर सवार खलासी या अन्य लोग भाग गए. 


दोनों ट्रक आपस में इस तरह से फंसे हुए थे कि शवों को निकालने का कोई तरीका किसी को समझ नहीं आ रहा था. बाद में एनडीआरएफ की टीम पहुंची और तब दोनों शवों को बाहर निकाला गया. सूचना मिलने के बाद रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर राउत, एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. एसडीपीओ ने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.