चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
29-Jan-2021 07:20 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। बात चाहे मरीजों के प्रति लापरवाही की हो या फिर अस्पताल परिसर में दलाली की। इस तरह का मामला आए दिन सामने आता रहता है। इस बार स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर तैनात आशाकर्ता पर दलाली का आरोप लगा है। दरअसल प्रसव के लिए आईं पीड़िता को अस्पताल परिसर के बाहर से दवा लाकर देते आशा कार्यकर्ता को प्रभारी उपाधीक्षक ने रंगेहाथों पकड़ा।
रंगेहाथों पकड़ी गई आशा कार्यकर्ता
औरलाहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 की आशा कार्यकर्ता कंचन कुमारी बिचौलिए के तौर पर काम करती पकड़ी गई। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दरवे ने आशा कार्यकर्ता को रंगेहाथों उस वक्त पकड़ा जब वह अस्पताल में भर्ती मरीज की दवा बाहर से लेकर लौंट रही थी। आश्चर्य की बात है कि बिना किसी चिकित्सक की अनुमति के ही वह बाहर से दवा लाकर मरीजों को देती थी। दवा लाने के दौरान जब उसे प्रभारी उपाधीक्षक ने रोका तो उसके होश ही उड़ गए।
करीब 1100 रूपये मूल्य की दवाइयां बरामद
आशा कार्यकर्ता के पास से कई दवाइयां बरामद की गई है जिसकी कीमत करीब 1100 रूपये बताई जा रही है। मरीजों को झांसे में रखकर ये दवाएं अस्पताल के बाहर से खरीदी गई थी। जिससे मोटी रकम कमीशन के रूप में आशाकर्ता को मिलती थी। जबकि प्रसव के उपरांत मरीजों को दी जाने वाली दवाइयां अस्पताल से मुफ्त दी जाती है। रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद आशा कार्यकर्ता कंचन कुमारी मौके से भाग निकली।
आशा कार्यकर्ता पर कार्रवाई का निर्देश
प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. वीरेंद्र दरवे ने अस्पताल के बीसीएम को कंचन कुमारी पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। डॉ. वीरेंद्र दरवे ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी जो बिचौलिए की भूमिका में रहते हैं और मरीजों का शोषण करते हैं।